संदेश

New starting लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नए साल की पहली मुलाकात के इंतजार में

नए साल की पहली मुलाक़ात के इंतजार में  मन थोड़ा चंचल सा है उस हंसी पल के इंतजार में .....   क्लेंडेर बदलने से कुछ नहीं होता, बस साल बदला है कुछ खास तो नहीं हुआ ना । बस बात चली है, अभी खास ए मुलाक़ात का एहसास तो नहीं हुआ ना ।।1।। जो अजीज मिल गया था, इस साल ऐसा मन को आभास जरूर हुआ है।  लेकिन  मौजिज से मिलना अभी भी, कहाँ खास-ए-मंजूर हुआ है।।2।। दिल का अजीज न, मिलने से होता है, न कोई  मौजिज एहसास होता है।  ये तो दिल की तमन्ना है, कि उससे मिलने की तलब का एहसास होता है।।3।। पहली मुलाक़ात जो है, वो इतनी आसां भी नहीं होती है।  कोशिश भले दोनों और से हो फिर भी  मुक्कम्मल नहीं होती है।।4।। शिकायत ये नहीं कि दोनों को  अवसर  न मिला। शायद उस  मुलाक़ात को तकदीर का असर न मिला।।5।। नए साल की पहली मुलाक़ात के इंतजार में  मन थोड़ा चंचल सा है उस हंसी पल के इंतजार में ..... पहली मुलाक़ात सिर्फ मुलाक़ात नहीं खास एहसास होती है । पसंदीदा शख्स से होने वाली मुलाक़ात की बात ही खास होती है ।।6।। ऐसा नहीं है की ...

नई साल पर नई शुरुआत 🤝

  कितना अच्छा होता है ना कि साल के पहले दिन आपको कोई अजीज मिल जाए। भले आपकी आशा और उम्मीदें ऐसी नहीं रहीं हो फिर भी वो मौजिज मिल जाए ।। जीवन में कई मोड़ आते है जो बिल्कुल भी अनुमानित नहीं होते है । भले ही दिल के कहीं किसी कौने में जगे होंगे लेकिन अनुमानित तो नहीं होते है । खैर रिश्ते कितने चलते है कितने निभते है ये तो भविष्य के गर्भ में होता है । लेकिन किसी नए से जुड़ जाना , अपना बन जाने से मन गर्व में होता है ।। अपना बन जाने से का अर्थ कोई बाध्यताएं या सीमाओ से नहीं होता है । अपनी खुशियों और दुखों में सक्रिय भागीदारियों से ही होता है ।। कुछ रिश्ते बेनाम और अनकहे तो होते है । मन के बहुत करीब और खुशनुमा होते है ।। मन को कभी दिखावा और ब्रांडिंग की जरूरत ही नहीं होती है । मन की अपने आप में एक अलग दुनिया जहाँ सिर्फ़ एक दूसरे की इज्जत होती है ।। कितना अच्छा होता है ना कि साल के पहले दिन आपको कोई अजीज मिल जाए। भले आपकी आशा और उम्मीदें ऐसी नहीं रहीं हो फिर भी वो मौजिज मिल जाए ।। ऐसा नहीं है कि रिश्ते एक दूसरे की जरूरतों से ही बनते है । कुछ रिश्ते सिर्फ तन और मन की खुशियों के लिए ही बनते ह...