संदेश

Mulquat लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नए साल की पहली मुलाकात के इंतजार में

नए साल की पहली मुलाक़ात के इंतजार में  मन थोड़ा चंचल सा है उस हंसी पल के इंतजार में .....   क्लेंडेर बदलने से कुछ नहीं होता, बस साल बदला है कुछ खास तो नहीं हुआ ना । बस बात चली है, अभी खास ए मुलाक़ात का एहसास तो नहीं हुआ ना ।।1।। जो अजीज मिल गया था, इस साल ऐसा मन को आभास जरूर हुआ है।  लेकिन  मौजिज से मिलना अभी भी, कहाँ खास-ए-मंजूर हुआ है।।2।। दिल का अजीज न, मिलने से होता है, न कोई  मौजिज एहसास होता है।  ये तो दिल की तमन्ना है, कि उससे मिलने की तलब का एहसास होता है।।3।। पहली मुलाक़ात जो है, वो इतनी आसां भी नहीं होती है।  कोशिश भले दोनों और से हो फिर भी  मुक्कम्मल नहीं होती है।।4।। शिकायत ये नहीं कि दोनों को  अवसर  न मिला। शायद उस  मुलाक़ात को तकदीर का असर न मिला।।5।। नए साल की पहली मुलाक़ात के इंतजार में  मन थोड़ा चंचल सा है उस हंसी पल के इंतजार में ..... पहली मुलाक़ात सिर्फ मुलाक़ात नहीं खास एहसास होती है । पसंदीदा शख्स से होने वाली मुलाक़ात की बात ही खास होती है ।।6।। ऐसा नहीं है की ...

अगली मुलाकात के इंतजार में

अगली मुलाकात के इंतजार में   जो कहानी एक मुलाकात ऐसी भी से शुरू हुई थी।  अब वह नया और अलग मोड़ ले चुकी थी। . अब नाम बदलने के साथ साथ भाव भी बदल चूका था।  परिवर्तन प्रकर्ति का नियम है तो वो अब हो चूका था।  और होता भी क्यूँ न वैसे भी जीवन में कुछ भी तो स्थाई जैसा नहीं होता है।  हमें लगता जरूर है लेकिन असल में तो स्थाई सिर्फ अस्थाई का विलोम ही होता है।  अगली मुलाकात के इंतजार में  अब शीर्षक एक मुलाकात ऐसी भी पूरी तरह बदल चूका था।  और नया शीर्षक अगली मुलाकात का इंतजार हो चूका था।  अब अगली मुलकात थोड़ी मुश्किल सी लगी थी।  क्यूंकि पिछली बार सीमाएं ताक़ पर जो रखी थी। हालाँकि सीमाएं तो दोनों ने अपनी मर्जी से और सहजता से लांघी थी।  लेकिन जब मुलाकात के बात समझ आया कि क्यों ही लांघी थी। असल  में आप कुछ और ही सोच रहे हो ये असर सीमाएं लांघने से कहीं ज्यादा किसी और वजह से था।  आखिरी मुलाकात के बाद दोनों ने महसूस किया कि ऐसे दूर होकर जीना कितना मुश्किल था।  अगली मुलाकात के इंतजार में  तो फिर अगली मुलाकात से पहले यें रुकावटें ...